sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
चुनाव आयोग को किसी भी राजनीतिक दल से खुद का सम्बन्ध नहीं होने संबंधी शपथ पत्र नहीं देने के फैसले के बाद स्टार तीरंदाज़ दीपिका कुमारी की राजनीतिक में रूचि को लेकर कयासों का बाज़ार गर्म हो गया है। क्या आने वाले दिनों में दीपिका राजनीति में भी हाथ आजमा सकती हैं ? ये महज एक कयास है लेकिन शपथ पत्र नहीं दिए जाने के मायने क्या हो सकते हैं ? दीपिका की माँ की महत्वकांक्षाएं तो किसी से छुपी नहीं हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कई बार इस बात के संकेत भी दिए हैं। और संभव है कि उनकी पूर्ति के लिए दीपिका ने राजनीति का मंच चुनने का मन बनाया हो। चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दीपिका ने आइकॉन बनने के लिए चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों को दीपिका ने बायो डाटा तो उपलब्ध करा दिया लेकिन ऐन वक़्त पर शपथ पत्र देने से इनकार कर दिया। इसलिए लाख कोशिश के बावजूद भी उन्हें आइकॉन नहीं बनाया जा सका। जमशेदपुर के सूत्रों के अनुसार डबल ओलिंपियन दीपिका के हाव-भाव में आये बदलाव से उसे (दीपिका को) जानने-पहचानने वाले सकते हैं। दीपिका अभी 22-23 साल की हैं और चुनावी राजनीति में कूदने के लिए उन्हें कुछ समय इंतज़ार करना पड़ेगा। तीर तो दीपिका का ही होगा लेकिन धनुष रूपी पार्टी कौन सी होगी ये आनेवाला वक़्त ही बताएगा। लेकिन एक बात गौर करने की है कि राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपनी बेटी का दर्ज़ा दिया था और तीरंदाज़ी के प्रति उनका प्यार भी जग जाहिर है।
2019 में राजनीतिक रूप से बालिग़ हो जाएंगी दीपिका
ये भी एक संयोग ही है कि झारखण्ड में विधानसभा के चुनाव नवम्बर-दिसम्बर 2019 में होने हैं और ठीक चुनाव से कुछ माह पहले 14 जून को दीपिका 25 साल की हो जाएंगी। 25 साल को राजनीतिक रूप से बालिग़ होने का प्रतीक माना जाता है क्योंकि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 25 वर्ष का होना अनिवार्य है। मार्च-मई 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं लेकिन दीपिका उस वक़्त चुनाव लड़ने के योग्य नहीं रहेंगी। ये भी महज संयोग है तो सभी संयोग इस ओर इशारा कर रहे हैं कि दीपिका ने 2019 के विधानसभा चुनाव पर निशाना साध लिया है।
कई पूर्व खिलाड़ी आजमा चुके हैं किस्मत
राजनीति में हाथ आजमाने वाले पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों की फेहरिस्त काफी लंबी है। ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा, असलम शेर खान, चेतन चौहान से दिलीप तिर्की तक दर्ज़नों नाम हैं जिन्होंने चुनावी राजनीति का मैच जीता। लेकिन सैय्यद किरमानी से लेकर बाइचुंग भूटिया, बुधवा उराँव तक कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हे राजनीति के मैदान में जीत नसीब नहीं हुई। झारखण्ड की बात करें तो 2014 के विधानसभा चुनाव में मांडर विधानसभा से पूर्व एथलिट बुधवा उराँव ने चुनाव लड़ा था।पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय कुमार सिंह भी एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं और चुनावी राजनीति में जाने को इच्छुक। इसके अलावा भी कई पूर्व खिलाड़ी हैं जिनके अंदर भी राजनीतिक महत्वकांक्षाये हैं, बस सही समय का इंतज़ार है।
(पुरे मसले पर sportsjharkhand.com ने कई बार दीपिका का पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया)
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत