Sports Jharkhand
MMK एम्परर ने जीता इंटर हाउस फुटबॉल का खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:35:48
sportsjharkhand.com टीम

रांची

MMK एम्परर ने फाइनल मुकाबले में MMK लायंस को 1-0 से हराकर MMK उच्च विद्यालय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। सोमवार को प्रस्तावित महात्मा गांधी बरियातू स्टेडियम में सज्जाद अंसारी के एकमात्र गोल की बदौलत एम्परर ने खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मनीष उराँव को दिया गया। समापन समारोह में MMK उच्च विद्यालय के निदेशक तनवीर अहमद, प्राचार्या कहकशां परवीन समेत कई शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।