sportsjharkhand.com टीम रांची जमशेदपुर
जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (JSA) के तत्वावधान में आगामी 20 से 24 अगस्त तक ओपन हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। NTH मैदान में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जमशेदपुर फ्रेंड्स क्लब व DBMS CH एरिया के बीच खेला जाएगा। टाटा पिगमेंट्स के MD सुभेनजीत चौधरी उद्धाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। JSA के महासचिव अविनाश कुमार ने लौह नगरी के खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया है। पता हो कि पूर्वी सिंहभूम में JSA ही फुटबॉल, हॉकी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का संचालन करता है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत