sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
भारत में अक्टूबर 2017 में होने वाले अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप को लेकर युवाओं को जागृत करने और फुटबॉल के प्रति जोश एवं जागरुकता पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर देश के 8 राज्यों में OORJA CAPFs YOUTH UNDER-19 FOOTBALL TALENT HUNT TOURNAMENT 2017 का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड में फुटबॉल प्रतियोगिता कराने की जिम्मेवारी सीआरपीएफ को दी गई है। झारखंड सेक्टर सीआरपीएफ दिनांक 2 मई 2017 से 11 मई 2017 तक खेल गांव, होटवार रांची में फुटबॉल प्रतियोगिता कराने जा रही है इसमें झारखंडके युवाओं एवं युवतियों की आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सीआरपीएफ परिवार ने रांची के खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि भारी से भारी संख्या में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले युवा खिलाड़ियों के मनोबल को ऊँचा बनाने में मदद करें।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत