Sports Jharkhand
वर्ल्ड बाइसाईकल डे पर Ride A Cycle कार्यक्रम का आयोजन 
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:41:22

sportsjharkhand.com टीम
रांची

वर्ल्ड बाइसिकिल डे के अवसर पर साईकल दोस्त, रांची जिला साइकिलिंग संघ एवम रांची साइकिलिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में Ride-A-Cycle कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के लगभग 45 राइडर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम सुबह 6 बजे कांके रोड स्थित रिलायंस मार्ट शुरू हो पिठोरिया होते हुए वापस कांके रोड लौटा। कार्यक्रम में 10 से 56 साल के चीर युवाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में राजीव रंजन त्रिपाठी, संचित कुमार, सुमन  प्रसाद, सौरभ अग्रवाल, गणेश रेड्डी, अमित धानुका, राकेश अग्रवाल, वंदना, अर्चना, अंकित, हेमंत झा, अर्णवश्री, कनिष्क पोद्दार, राजीव गुप्ता समेत कई अन्य साईकल प्रेमी मौजूद थे। ये जानकारी रांची जिला साइक्लिंग संघ के सचिव विनय विभाकर ने दी।