sportsjharkhand.com टीम रांची पाकुड़
तीन दिवसीय जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2018 में अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब अमड़ापाड़ा ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में अमड़ापाड़ा ने पाकुड़ को 4-0 से हराकर विजेता बना। अंडर 17 बालक वर्ग में पाकुड़ ने महेशपुर को 3-1 और बालिका अंडर 17 वर्ग में महेशपुर ने अमड़ापाड़ा 4-0 से हराया। प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि उपायुक्त पाकुड़ दिलीप कुमार झा एवं प्रभारी जिला खेलकूद पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियो को ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, मुखिया मिसफीका, जिला 20 सूत्री सदस्य शर्मिला रजक, अभिषेक पांडे, रणवीर सिंह, राजा भैया, मनोबर आलम, बाबू धन मुर्मू, प्रवीण कुमार, रूबी झा, राजू मुर्मू, नीरज हेंब्रम,भोला कुमार दास, बम भोले उपाध्याय, कानू हासदा, रमेश मरांडी समेत दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद रहे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत