sportsjharkhand.com टीम रांची कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अपनी महती भूमिका निभा रहा है। बिरसा मुंडा मुख्य स्टेडियम के बाद अब जिला प्रशासन ने टाना भगत इंडोर स्टेडियम को भी ट्रांजिट कोरेंटाईन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को स्टेडियम के अंदर प्लेइंग एरीना को मैट से पाट दिया गया। टाना भगत इंडोर स्टेडियम में ट्रेन से आनेवाले मज़दूरों को अपने गृह जिले भेजे जाने से पहले एक-दो दिनों के लिए ठहराया जाएगा। यहीं पर मज़दूरों के भोजन की भी व्यवस्था होगी। अभी ट्रांजिट कोरेंटाईन सेंटर के रूप में प्रभात तारा मैदान व HEC-पारस अस्पताल का उपयोग किया जा रहा है। यहां पर मजदुर भरी गर्मी में भी पेड़ों की छांव के भरोसे ही थे। ज़रूरत पड़ने पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अन्य इंडोर स्टेडियमों के भी उपयोग में लाए जाने की संभावना है।
क्या है ट्रांज़िट कोरेंटाईन सेंटर
ट्रेन के द्वारा हज़ारों मज़दूर अन्य राज्यों से झारखंड लौट रहे हैं। उन्हें गृह जिला भेजे जाने से पहले उनकी स्क्रीनिंग व अन्य जानकारियां इकट्ठी की जाती हैं। इसके बाद मज़दूरों को उनके गृह जिले के लिए बड़े वाहनों से भेजा जाता है। इस कार्य के दौरान मज़दूर जहां अधिकतम एक-दो दिन रूकते हैं, उसी सेंटर को ट्रांज़िट कोरेंटाईन सेंटर कहते हैं।
प्लेइंग एरीना को नुकसान न पहुंचें, ये भी तय करना होगा
इंडोर स्टेडियम का प्लेइंग एरीना वुडेन सरफेस से बना है। इसलिए जिला प्रशासन को ये सुनिश्चित कर लेना होगा कि ट्रांज़िट कोरेंटाईन सेंटर के रूप में यूज़ हो रहे टाना भगत इंडोर स्टेडियम के प्लेइंग एरीना को कोई भी नुकसान न पहुंचे। सरकारी व निजी कार्यक्रमों के दौरान इंडोर स्टेडियम का अनुभव अब तक खराब ही रहा है।
खेल शुरू होने से पूरे परिसर को कराना होगा सैनेटाईज़
कोरोना महामारी के कारण राज्य सरकार, JSSPS व अन्य खेल संघों के खिलाड़ियों का अभ्यास मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्णतः बंद है। कॉम्प्लेक्स कोरेंटाईन सेंटर के रूप में प्रयोग हो रहा है। इसलिए जब कॉम्प्लेक्स खिलाड़ियों के लिए जब खोले जाएं तो पूरे परिसर को सैनेटाईज़ करने की बड़ी चुनौती सामने होगी। JSSPS में 8 से लेकर 12 साल तक के लगभग 350 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, ऐसे में सैनेटाईज़ किये बगैर प्रशिक्षण खतरे से खाली नहीं होगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत