Sports Jharkhand
JSCA के 654वें लाइफ मेंबर बनेंगे महेंद्र सिंह धौनी, नवनिर्वाचित मैनेजमेंट कमिटी की पहली बैठक में हुआ फैसला
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:47:49

sportsjharkhand.com टीम

रांची


झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की नवनिर्वाचित मैनेजमेंट कमिटी की पहली बैठक में भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वकालीन महान कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को मानद सदस्य की जगह आजीवन सदस्य बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। चुनाव के दौरान धौनी के वोटर नहीं होने को लेकर काफी हाय तौबा मची थी। सबकुछ ठीक रहा तो JSCA के आजीवन सदस्यों के दस्तावेजों में क्रमांक संख्या 654 और सदस्यता संख्या 1951 पर धौनी का नाम दर्ज होगा। पता हो कि धौनी JSCA के ऑनरेरी मेम्बर बनाये गए थे, जिन्हें वोट देने का कोई अधिकार नहीं था। आजीवन सदस्य बनाये जाने के बाद धौनी अब JSCA की चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा होंगे। धौनी ने JSCA के पदाधिकारियों को अपनी सहमति दे दी है। AGM में सहमति के बाद इसपर अंतिम मुहर लगेगी।



क्या सौरभ-अजहरुद्दीन की राह पर चलेंगे धौनी ?


धौनी के आजीवन सदस्य बनाये जाने के फैसले के बाद से कयास लगाए जा रहे कि क्या धौनी अपने पहले कप्तान सौरभ गांगुली और अजहरुद्दीन के नक्शेकदम पर चलेंगे। ये जवाब तो धौनी ही देंगे ? पता हो कि गांगुली बंगाल और अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।



BCCI चुनाव के दौरान JSCA का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इसके लिए ऑफिस बियरर अधिकृत


BCCI के चुनाव में JSCA का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इसको लेकर ऑफिस बियरर को अधीकृत किया गया। आनेवाले एक-दो दिनों में ऑफिस बियरर ये तय कर लेंगे की BCCI की बैठक में कौन जाएगा। इस बात की प्रबल संभावना है कि वर्तमान उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव व पूर्व सचिव देवाशीष चक्रवर्ती में से ही कोई एक इस कार्य के लिए चुना जाएगा। इसके अलावा आसन्न टेस्ट मैच आयोजन के लिए विभिन कमिटियों का गठन और JSCA की विभिन्न सब कमिटियों के गठन पर भी गहन चर्चा की गई।