sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
बरियातू क्लब ने नामकुम यूथ ल को सीधे सेटों में 25-19, 26-24 एवं 25-19 से पराजित कर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल मैदान में सम्पन्न प्रथम अमित झा स्मृति जिला जूनियर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। बरियातू की ओर से जयपाल मिंज एवं आर्यन ने तथा नामकुम की ओर से पुरुषोत्तम एवं अभय ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि दयानन्द कुमार और अशोक साहू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सेतांक सेन, राजेश कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, संजय ठाकुर, अनन्त कुमार चौधरी, संजय कुमार, विजय वर्मा, नारायण विन्हा समेत कई खेलप्रेमी मौजूद थे।
प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों के लिये एक प्रशिक्षण कैम्प रांची विश्वविद्यालय स्थित मैदान में किया जायेगा। जिसमे चयनित टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश कुमार एवं विजय वर्मा के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत