sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की आग में आखिरकार तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की भी झुलसते हुए नज़र आ रहे हैं। ACB ने उन्हें अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए सक्षम प्राधिकार से बंधु के खिलाफ चार्ज शीट दायर करने व अभियोजन चलाने की अनुमति मांगी है। बंधु छठे अप्राथमिकी अभियुक्त हैं जिनके खिलाफ चार्जशीट दायर किया जा रहा है। बंधु के अलावा खेल सामग्री के टेंडर कमिटी के सदस्य सुविमाल मुखोपाध्याय, एच एल दास, प्रेम कुमार चौधरी, सुकदेव सुबोध गांधी और अजीत जोईस लकड़ा को भी अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। पता हो कि इसी मामले में ACB ने पहले ही तीन नामजद अभियुक्त पीसी मिश्रा, एस एम हासमी व मधुकांत पाठक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुका है। जबकि चौथे नामजद अभियुक्त आर के आनंद के खिलाफ चार्जशीट दायर करने व अभियोजन चलाने की अनुमति मांगी गई है। खेल विभाग ने अनुमति दे दी है अब मामला विधि विभाग के पास है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत