Sports Jharkhand
राज्य सब जूनियर वुशु शनिवार से
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:25:17

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जिला वुशु संघ के तत्वावधान में 13वीं राज्य सब जुनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 3 एवं 4 फरवरी को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के तकरीबन 350 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी सब जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे।