Sports Jharkhand
SGFI साइकिलिंग टीम सांगली महाराष्ट्र के लिए रवाना
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:24:09

sportsjharkhand.com टीम

रांची

28 से 30 जनवरी तक आयोजित SGFI साइकिलिंग U 17 और U19 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखण्ड की 10 सदस्यीय टीम बुधवार को सांगली महाराष्ट्र के लिए हटिया से प्रस्थान किया। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को झारखण्ड साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन, नवीन जयसवाल, प्रेसिडेंट मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेन्द्र पाठक, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों एवं खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार नें शुभकामनायें दीं और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताया। 

खिलाडियों के नाम इस प्रकार हैं

U 17 बालक- आशीष कुमार एवं हेमंत बोदरा

U 17 बालिका - पूनम कुमारी एवं अपर्णा मिंज

U 19 बालक - नागेन्द्र कुमार एवं रवि गुप्ता

U 19 बालिका - जगरानी टेटे एवं चुए बहांडा