sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
लक्ष्य प्राप्ति के लिए मैदान पर जम कर पसीना बहाने में किसी भी तरह की कंजूसी नहीं करनी है, साथ ही भविष्य के युवा खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जाये। ये बातें खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने होटवार स्थित राज्य सरकार और सीसीएल की संयुक्त संस्था जेएसएसपीएस द्वारा संचालित खेल अकादमी के कैडेट्स से मुलाकात के दौरान कही। कैडेट्स से मुलाकात के बाद खेल मंत्री ने प्रशिक्षकों के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से कैडेट्स के संदर्भ में विस्तृत बात की। खेल मंत्री ने बुधवार को खेलगांव के हास्टल एवं सभी स्टेडियमों का औचक निरीक्षण भी किया। खेल मंत्री करीब तीन घंटे तक मेगा स्पोर्टस कम्पलेक्स के विभिन्न स्टेडियमों का जायजा लिया व विभागीय अधिकारियों को इस संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। औचक निरीक्षण के दौरान विभाग के खेल उपनिदेशक संदीप दोराईबुरू, खेल विभाग के अवर सचिव वेद रत्न मोहन सहित साझा के कई स्टेडियम मैनेजर, जेएसएसपीएस में कार्यरत प्रशिक्षकगण मौजूद थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत