Sports Jharkhand
विश्व कप तीरंदाज़ी : दीपिका ने जीता स्वर्ण
sportsjharkhand.com टीम रांची
10:26:15

sportsjharkhand.com टीम

साल्टलेक सिटी/रांची

रांची की स्टार तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में खेले जा रहे विश्व कप तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया है। रिकर्व एकल महिला के फाइनल मुकाबले में दीपिका ने मिशेल क्रोपेन को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता। विश्वकप में भारत का ये पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले रविवार को(भारतीय समयानुसार) भारत के अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड एकल में रजत और ज्योति सुरेखा के साथ मिलकर मिश्रित युगल का कांस्य पदक भी जीता था।