sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची/धनबाद
ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया (TFI) में चल रहे उठा-पटक के बीच झारखंड ताइक्वांडो संघ (JTA) पर भी कब्जे की लड़ाई शुरू हो गयी है। धनबाद की एक अदालत के फैसले के आलोक में कमलेश पांडेय ने अपने वकील के माध्यम से TFI अध्यक्ष, महासचिव और वरीय उपाध्यक्ष को लीगल नोटिस भेजकर उनके (कमलेश) संघ को जल्द से जल्द मान्यता देने की बात कही है। 27 जुन को TFI महासचिव को भेजे गए नोटिस में कमलेश पांडेय के वकील ने कहा है कि झारखंड ताइक्वांडो संघ के 17 मई 2015 को धनबाद में हुए एजीएम में उनके क्लाइंट (कमलेश) को महासचिव चुना गया था। इसके विरोध में पूर्व के महासचिव प्रभात शर्मा ने अदालत में निर्वाचन को चुनौती दी थी। इस मामले में प्रभात शर्मा कोर्ट में अपना केस हार चुके हैं ऐसे में मेरे क्लाइंट के संघ को न्यायालय के आदेश और TFI संविधान के अनुसार सत्र 2017-18 के लिए जल्द से जल्द मान्यता दी जाए। पूरे मसले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और इत्तला देने की बात भी कही गयी है। पता हो कि प्रभात शर्मा ने धनबाद की एक अदालत में मिसलेनियस अपील संख्या 31/2015 दायर की थी जिस मामले में 30 मई को अदालत ने फैसला सुनाया है।
अदालत के फैसले के बाद हमारा ही संघ वैध है, ये प्रमाणित हो गया है। इसीलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से TFI के वरीय पदाधिकारियों से 2017-18 सत्र के लिए मान्यता मांगी है।
कमलेश पांडेय, महासचिव JTA
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत