sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
क्रिकेट में लोढ़ा कमिशन की सिफारिशों का सकारात्मक प्रभाव दूसरे खेल संघों पर भी दिखने लगा है। इसी क्रम में स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन आफ़ झारखण्ड (SKAJ) ने खेल संघ में खिलाड़ियों और प्रशासकों के बीच बेहतर तालमेल के लिए प्लेयर्स कमिशन का गठन किया गया है। बलाजी होरो को चेयरमैन बनाया गया है जबकि गौरव गुरुंग एवं काजल रानी को सदस्य बनाया गया है। प्लेयर्स कमिशन संघ के बीच संवादहीनता को समाप्त कर एथलीटों के हित की वकालत करेगा। साथ ही SKAJ परिवार के भीतर एथलीटों द्वारा सक्रिय भागीदारी के बढ़ावे में वृद्धि के लिए भी प्रयास करेगा। गठन का मुख्य उद्देश्य खेल के शासन में एक नई यात्रा के लिए खिलाडियों को मानसिक और प्रशासनिक तौर पर तैयार करना हैं।
झारखण्ड में संभवतः SKAJ पहला खेल संगठन है जिसने प्लेयर्स कमिशन का गठन किया है। खेल में पारदर्शिता के क़ानून/नियम पहले से हैं लेकिन इनपर अमल नहीं हो रहा था। SKAJ की ये पहल खेल और खिलाड़ियों के हित में एक बड़ा कदम है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत