sportsjharkhand.com टीम रांची मंगलवार को केएम मैदान में खेले गए एक अन्य मुकाबले में CMPDI को SECL के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। CMPDI की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में मात्र 87 रन पर सिमट गई। लखन ने 19, मिथिलेश ने 12 व सैकत ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 16 रन आए। SECL की ओर से ताज व शशिकांत ने 3-3 व शुभम ने 2 विकेट चटकाए। SECL ने मात्र 7.3 ओवर में स्वप्निल के 36 व किशोर के ताबड़तोड़ 27 रन की बदौलत विजयी लक्ष्य मात्र 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। स्वप्निल ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया जबकि किशोर ने मात्र 7 गेंदों पर 5 चौके व एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। CMPDI के तनय व अमन को 1-1 विकेट मिला। पहले दिन कुल 4 मुकाबले होने हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत