sportsjharkhand.com टीम रांची हद कर दी जेएसएसपीएस ने : एक लाख में नाम तक नहीं, सीधे टाॅप 307 में
रांची
टाॅप 307 बच्चों की सूची में कई नाम ऐसे हैं जिन्होंने पहले दौर के ट्राॅयल में हिस्सा लिए बगैर सीधे टाॅप 307 में खुद के लिए जगह बनाई है, ये हम नहीं झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी के दस्तावेज बोल रहे हैं। हजारीबाग से चेस्ट नंबर HB54360 त्रिदेव कुमार, पिता का नाम व नंबर पता नहीं, मोबाइल नंबर पता नहीं, गुमला से चेस्ट नंबर GU121817 दीपक उरांव, पिता का नाम व नंबर पता नहीं और RG2788 चंचल कुमारी, पिता सुरेश मेहता। सात माह से ज्यादा वक्त तक चले पहले दौर के ट्राॅयल के बाद लगभग एक लाख बच्चों के नाम जेएसएसपीएस की वेबसाइट में अपलोड किए गए हैं। उपरोक्त तीनों बच्चों के नाम और चेस्ट नंबर का जिक्र अपलोड किए गए आंकड़ों में कहीं भी नहीं मिलता। तो फिर ये तीनों बच्चे बगैर पहले दौर में भाग लिए बगैर दूसरे दौर के ट्राॅयल में कैसे शामिल हुए ? क्या दूसरे दौर के ट्राॅयल में नए बच्चों को भी भाग लेने की अनुमति दी गयी, अगर हां तो समान अवसर के सिद्धांत का पालन क्यों नहीं किया गया, इसका प्रचार-प्रसार करना चाहिए था ? अनुमति दी गई तो किस स्तर पर दी गयी और किस आधार पर दी गयी ?
14 साल के बच्चों का भी चयन
सितंबर 2017 में जब ट्राॅयल की शुरूआत हुई थी तो जोर-शोर से प्रचार प्रसार करवाया गया था कि ट्राॅयल में सिर्फ और सिर्फ 8 से 12 साल तक के बच्चे ही भाग लेंगे। लेकिन जो सूची जारी की गयी है उसमें 14 साल और 13 साल के कई बच्चों के नाम दर्ज हैं। इनमें से तीन बच्चे पलामू से और एक बच्चा रांची का है। पलामू के विनोद (बदला हुआ नाम) चेस्ट नंबर PL71334 14 साल के हैं, उनकी जन्म तिथि 29 मार्च 2004 दर्ज है। जबकि रांची की अनिता (बदला हुआ नाम) चेस्ट नंबर RC140037, पलामू की महक (बदला हुआ नाम) चेस्ट नंबर PL70856 और धर्मेन्द्र (बदला हुआ नाम) चेस्ट नंबर PL71326 13 साल के हैं। आखिर इन चार बच्चों के लिए नियमों में बदलाव क्यों किया गया ? अगर कुछ बच्चों के लिए उम्र सीमा में छूट दी गयी तो अन्य बच्चों को इससे महरूम क्यों रखा गया ?
नोट : पूरे प्रकरण में बच्चों की कोई गलती नहीं, उनके मनोबल पर खबर का कोई प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े इसलिए बच्चों के नाम बदल दिए गए हैं।
जब पिता का नाम-नंबर नहीं तो कैसे होगा संपर्क
टाॅप 307 में चयनित गुमला के दीपक उरांव और हजारीबाग के त्रिदेव के पिता का नाम व नंबर जेएसएसपीएस के पास हैं ही नहीं तो उन तक 27 अप्रैल को खेल गांव आने की सूचना कैसे पहुंचेगी। संभव है जैसे ट्राॅयल के पहले दौर में शामिल नहीं होने के बावजूद पैरासूट कैंडिडेट बनाकर उन्हें टाॅप 307 में जगह दे दी गयी है वैसे ही जेएसएसपीएस के कर्णधारों ने सूचना पहुंचाने के लिए भी कुछ तरकीब लगाई ही होगी। क्योंकि नियमों में शिथिलता का लाभ सभी को नहीं मिलता ?
इसे भी पढ़े
खेल महाकुंभ के टैलेंट पर भारी भ्रष्टाचार की चौकड़ी - भाग 2
http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=939
खेल महाकुंभ के टैलेंट पर भारी भ्रष्टाचार की चौकड़ी - भाग 1
http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=937
मेधा घोटाले की चपेट में JSSPS का खेल महाकुंभ
http://sportsjharkhand.com/news-show.php?rcode=905
sportsjharkhand.com पर मंगलवार को पढ़िए
खेल महाकुंभ के टैलेंट पर भारी भ्रष्टाचार की चौकड़ी - भाग 4
सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत