sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
विश्वविद्यालय परिसर स्थित वालीबॉल मैदान में रांची जिला यूथ वॉलीवाल प्रतियोगिता प्रारम्भ हुयी। लीग आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये मैचों में मारवाड़ी व्यायामशाला ने डोरंडा को 28-26 और 25-18 से व सिक्स ब्रदर्स ने ईरबा को 25-15, 25-14 से पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें सिक्स ब्रदर्स, नामकुम, नेहरु क्लब ओरमांझी, इरबा क्लब, मारवाड़ी युवक व्यायामशाला, बरियातु क्ल्ब, संत चार्ल्स एवं डोरंडा की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्धाटन झारखंड वालीबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ.अमर कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर भारतीय वॉलीवाल संघ के कोषाध्यक्ष शेखर बोस, राजेश कुमार सिंह, संजय ठाकुर, अनन्त कुमार चौधरी, लव आनंद, विजय वर्मा, नारायण विन्हा सहित संघ के सदस्य उपस्थित थे। ।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत