Sports Jharkhand
राज्य स्तरीय डे बोर्डिंग-आवासीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:03:41

sportsjharkhand.com टीम

रांची/बोकारो

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग व बोकारो जिला प्रशासन के तत्वावधान में एवं बोकारो जिला एथलेटिक संघ के सहयोग से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय इंटर डे बोर्डीग एवं आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र चैंपियनशिप 2017-18 का आगाज़ बोकारो थर्मल के विवेकानंद क्रीड़ांगन में हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी के परियोजना प्रमुख कमलेश कुमार, विशिष्ट अतिथि डीजीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला खेल पदाधिकारी नीरज सिंह एवं इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी आदि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 250 बालक व बालिका एथलीट भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के आयोजन में रियाज खान, राकेश सिंह, गौतम पाल, शिबू प्रजापति, मोनिका कर्मकार, रीना कुमारी, आशुतोष चौधरी, शकिल खान, जैनूल, मुकेश सिंह, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, मारिया खलको सहित 50 तकनीकी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पहले दिन का परिणाम

1500 मी. बालक अंडर 17 : सिसई के नंदलाल उराँव, साहेबगंज के मो.राजा अंसारी और गुमला के परमेश्वर उराँव।

लंबी कूद बालक अंडर 17 : साहेबगंज के विशाल हेम्ब्रम, साहेबगंज के शेख अजहर और सिसई के रवीन्द्र साहू।

गोला फेंक बालक अंडर 17 : पलामू के ब्रजेश उराँव, साहेबगंज के आकाश यादव और पलामू के अर्जुन।

400 मी. बालिका अंडर 17 : महुआटांड़ की नविता तिग्गा, महुआटांड़ की अंकिता मिंज और साहेबगंज की सुजिता मिंज।