Sports Jharkhand
राष्ट्रीय ऑनलाइन फेडरेशन योग स्पोर्ट्स में झारखंड के सुस्मित दास गुप्ता को दोहरा खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:40:02


जमशेदपुर के सुस्मित कुमार दास ने चौथी राष्ट्रीय ऑनलाइन फेडरेशन योग स्पोर्ट्स कप प्रतियोगिता के सबजूनियर बालक 10-14 आयु वर्ग के आसन स्पर्द्वा और आर्टिस्टिक स्लो स्पर्धा में स्वर्ण प्राप्त किया। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में सुस्मित के अलावा झारखंड की अनुष्का कर्मकार ने जूनियर वर्ग की आर्टिस्टिक स्पर्धा का स्वर्ण व आसन स्पर्द्वा का कांस्य पदक प्राप्त किया। अमित कुमार ने रजत जबकि अंकिता शर्मा, कुमारी सृजन, भार्गवी मंडल ने अलग-अलग स्पर्धा में झारखंड के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया।  झारखंड के कई प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे पदक से चूक गए।  प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की टीम ओवरआल चैम्पियन रही। आनलाइन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 434 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह के मौके पर भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष डा. आनंदेश्वर पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विजयी प्रतिभागियों के नाम की घोषणा फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रबाल एवं तकनीकी निदेशक इन्दु अग्रवाल ने किया।महासचिव संजय कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। झारखंड टीम की सफलता पर झारखंड योग संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।