Sports Jharkhand
यौन शोषण के आरोपी भाई के पक्ष में प्रभात शर्मा स्वर्ग में भी भेज रहे मेल !
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:33:16

sportsjharkhand.com टीम

रांची

TFI चुनाव, महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण और खिलाड़ियों से छात्रवृति-कैश अवार्ड में कमिशन मांगे जाने समेत ताईक्वांडो से जुड़े अनेक सनसनीखेज खुलासे  sportsjharkhand.com पर किये जाने के बाद TFI के पदाधिकारियों में बेचैनी देखी जा रही है। बेचैनी ऐसी कि दिवंगत आत्माओं तक को मेल बुलेटिन भेज अपनी सच्चाई से अवगत कराया जा रहा है। ये कारनामा और कोई नही बल्कि यौन शोषण के आरोप में जेल की हवा खा रहे संजय शर्मा के भाई और स्वयं ख़िलाडियों से कमीशन मांगने के आरोपी और TFI महासचिव प्रभात शर्मा कर रहे हैं। 

प्रभात शर्मा ने 6 और 8 मई को दो मेल बुलेटिन IOA, राष्ट्रीय खेल संघों और राज्य ओलिम्पिक संघ के मठाधीशों को भेजा, अपने भाई संजय शर्मा को पाक-साफ बताने के लिए। 

स्व अखिलेश दास गुप्ता को भी भेज डाला मेल

प्रभात शर्मा ने मेल बुलेटिन की कॉपी बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिवंगत अध्यक्ष डॉ अखिलेश दास गुप्ता के निजी मेल drakhileshdasgupta@gmail.com पर भी भेज दिया। पता हो कि 12 अप्रैल 2017 को डॉ अखिलेश दास गुप्ता का निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया था। कुकर्मी भाई को जेल से छुड़ाने और बचाव में मेल भेजने कि इतनी जल्दबाज़ी क्यों कि किसे भेजना है और किसे नही ये ही पता ना हो। और मेल स्वर्ग तक भेजे जा रहे हों।

प्रभात ने अपने आका आरके आनंद को क्यों नही भेजा मेल ?

प्रभात शर्मा में मेल बुलेटिन की कॉपी लगभग 10-12 दर्जन लोगों को भेजी है लेकिन sportsjharkhand.com टीम के पास जो लिस्ट मौजूद है उसमें आश्चर्य कि बात है कि अपने आका और झारखंड ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष आर के आनंद को ही नही भेजी। यही नही JOA और भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग संघ (अध्यक्ष : एस एम हाशमी) को भी इसकी प्रति नही भेजी गई। कारण क्या हो सकता है ? ये तो प्रभात शर्मा ही बेहतर बता सकते हैं लेकिन अंदरखाने से जो बात छन कर बाहर आ रही उससे यही लग रहा है कि बंदर के हाथ में नारियल थमाने कि रणनीति उल्टी पड़ गयी है। ये बंदर अपना माथा तो फोड़ ही रहा है, दूसरों को भी गहरे घाव दे चुका है।

मेल वार जारी

TFI महासचिव प्रभात शर्मा और पूर्व अध्यक्ष हरीश कुमार के बीच छिड़े मेल वार का सिलसिला जारी है। हरीश कुमार ने IOA महासचिव राजीव मेहता और सहायक सचिव कुलदीप वत्स के इस्तीफे को लेकर दो मेल भेजे हैं वहीं प्रभात शर्मा ने भी जवाब में दो मेल बुलेटिन ठोक डाले हैं। मेल वार से IOA के उच्च पदस्थ पदाधिकारी काफी परेशान हैं।