sportsjharkhand.com टीम रांची 70वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का ओवर ऑल खिताब 246 अंकों के साथ कर्नाटक ने जीता। 4 दिनों तक चली प्रतियोगिता के दौरान वीर बुधू भगत एक्वेटिक स्टेडियम के तरणताल में कुल 11 नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हमने जो सपना देखा था वो खेल अकादमी के रूप में साकार हो रहा है। इस साल शुरुआत हुई है। 2020 और 2024 के ओलंपिक में झारखण्ड की माटी से निकले खिलाड़ी ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में देश और राज्य का नाम रौशन करें, हमें इस दिशा में आगे बढ़ना है।की तैयारी अभी से करें, ताकि हमारे राज्य और देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर सकें। झारखंंड तैराकी संध के अध्यक्ष वरीष्ठ आईएएस अधिकारी एन एन सिंहा ने कहा कि सरकार ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हर संभव मदद की। समापन समारोह में खेल सचिव राहुल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय तैराकी संघ और झारखंड तैराकी संघ के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजुद थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत