sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
CCL के CMD गोपाल सिंह ने बिते 12 जुलाई को CCL मुख्यालय के खचाखच भरे विचार मंच में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सप्ताह के अंदर पत्रकारों को स्वयं होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स घुमाने का वायदा किया था। साथ ही ये निवेदन भी किया था कि सभी पत्रकार साथी तीन-चार घंटे का समय लेकर आएं क्योंकि परिसर काफी बड़ा है घुमने में काफी समय लगेगा, लगे हाथों लंच का आमंत्रण भी दे दिया था। आपके आमंत्रण को तो पत्रकारों ने उसी दिन स्वीकार कर लिया था और बड़ी बेसब्री से आपके पीआरओ डिपार्टमेंट के मेल/व्हॉटसएप्प पर आनेवाले संदेश का इंतजार कर रहे हैं। अब तक निराशा ही हाथ लगी है, पूरा एक पखवाड़ा (15 दिन) गुजर गया है सीसीएल के सीएसआर फंड से कराये गए भगीरथी प्रयास को आपके सानिध्य में आपकी आंखों से देखने की प्रबल इच्छा बलवत हो रही है। लेकिन आप आग्यां (निमंत्रण देने की पारंपरिक तरीका) देन के बाद बिजय (भोज करने का आग्रह) कर ही नहीं रहे। लगता है आपकी व्यस्तता कुछ ज्यादा ही हो गयी है इसलिए मन-मस्तिष्क से बिसर गया होगा। बस याद दिला रहा हूं क्योंकि आदतन लालची हूं खबरों का और जब खबरों के साथ लंच का टॉप अप हो आइसिंग ऑन केक के क्या कहने।
आठवीं कक्षा के अंग्रेजी के टेक्स्ट बुक में कहानी पढ़ी थी, शीर्षक था, The Piper of Hamelin. कहानी सार अभी तक याद है, When You Give A Promise, Please Keep It.
So Please Keep It Your Promise Gopal Singh Ji.
We All Are Egerly Waiting...!
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत