Sports Jharkhand
टाटा आर्चरी अकादमी की तीरंदाज कोमोलिक बारी बनीं विश्व कैडेट चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:31:23

sportsjharkhand.com टीम

रांची


टाटा आर्चरी अकादमी की प्रशिक्षु कोमोलिक बारी नई कैडेट वर्ल्ड चैंपियन बन गयी हैं। रविवार को स्पेन में आयोजित महिला एकल कैडेट रिकर्व वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल मुकाबले में कोमोलिका ने जापान की वाका सोदोका को 7-3 से हरा कैडेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कोमोलिका बारी गुरुवार को ही सेमीफाइनल में पहुंच गई थीं। उनकी सफलता पर भारतीय तीरंदाज़ी संघ व झारखंड तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी समेत सभी संघ के समस्त पदाधिकारियों और टाटा आर्चरी अकादमी के प्रशिक्षक, सह-प्रशिक्षु, सपोर्ट स्टाफ व अधिकारियों ने बधाईयां दी हैं।