Sports Jharkhand
तन्मय जैन बने U-19 चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:13:04
sportsjharkhand.com टीम

जमशेदपुर/रांची

रांची के तन्मय जैन ने जमशेदपुर में आयोजित राज्यस्तरीय मोहन आहुजा बैडमिंटन टूर्नामेन्ट के अंडर 19 कैटेगरी में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने इसी टूर्नामेंट के मेंस ओपन केटेगरी में भी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया, जहां संघर्षपूर्ण मुकाबले में झारखण्ड स्टेट फाइनलिस्ट के हाथों 2 के मुकाबले 1 सेट से पराजित हुए। पता हो कि तन्मय अंडर 17 के प्लेयर हैं, लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट के मेंस और अंडर 19 केटेगरी में भाग लिया। पिछले हफ्ते रांची के खेलगांव में आयोजित ऑल रांची ज़िला बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर 17 और अंडर 19 कैटेगरी में भी तन्मय चैंपियन रहे थे। इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट के मेंस कैटेगरी में भी फाइनल तक का सफर तय किया था। 

राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत DPS रांची के छात्र तन्मय का चयन पूर्वी क्षेत्र प्रतियोगिता के अंडर 19 कैटेगरी के लिए हो गया है।