Sports Jharkhand
सीधी नियुक्ति स्क्रूटनी में एथलेटिक्स व लॉन बॉल के टीम इवेंट के खिलाड़ी योग्य, अन्य खेलों के खिलाड़ियों को बाबा जी का ठुल्लू
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:35:20

खेल निदेशालय सीधी नियुक्ति को लेकर ख़िलाड़ियों की मनोभावना व भविष्य से कैसे कर रहा खिलवाड़ - भाग 3


खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति प्रक्रिया को खेल निदेशालय व साझा से जुड़े काबिल लोगों ने विवादों के घेरे में ला खड़ा किया है। सरकार ने जो विज्ञापन जारी किया था उसके क्लाउज़ 2(v) अनुसार


वरीय राष्ट्रीय खेलों में ही चौथे से आठवें स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को राज्य सेवा के वर्ग-‘घ‘ में नियुक्त किया जायगा।


लेकिन स्क्रूटनी कमिटी के सदस्यों की आंखों में एथलिटबिंद व लॉन बऊलवाबिंद ऐसा हुआ की उन्हें इन दो खेलों के अलावा टीम इवेंट का कोई भी खिलाड़ी नज़र नहीं आया। फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, सेपक टकरा, खो-खो, स्क्वैश जैसे टीम इवेंट के खिलाड़ी आशा भरी नज़रों से टकटकी लगाए बैठे थे कि खुशखबरी मिलेगी लेकिन कमिटी ने उन्हें बाबा जी का ठुल्लू पकड़ा दिया। उपरोक्त अहर्ता रखने के बावजूद दर्जनों खिलाड़ियों के सपनों से कमिटी ने खिलवाड़ कर दिया। कई खिलाड़ियों, उनसे जुड़े प्रशिक्षकों व खेल प्रशासकों ने स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम को फोन कर अपना दुःख साझा किया और कमिटी के कार्यों पर रोष जताया।




JOA के पत्र को स्वीकारा, सेना मुख्यालय के पत्र को नकारा !


स्क्रूटनी कमिटी ने दस्तावेजों के संदर्भ में भी नई मिशाल पेश की। स्क्रूटनी कमिटी ने एक आवेदक के रिमार्क्स में लिखा


32 National Games Hydrabad (4*100) mt. Relay Team में 2nd Position का लिखित प्रमाण पत्र  Joint Secretary SSCB के द्वारा दिया गया है। लेकिन फेडरेशन ऑफ इंडिया/झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन के द्वारा प्रमाण पत्र संलग्न नही है। निर्धारित अहर्ता के अंतर्गत नहीं है।

नोट : मेरिट सर्टिफिकेट संलग्न नहीं है।


मतलब साफ है कि सेना मुख्यालय में SSCB के कर्नल स्तर के अधिकारी का पत्र इसलिए मान्य नहीं है क्योंकि साथ में फेडरेशन ऑफ इंडिया/झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन का प्रमाण पत्र संलग्न नहीं है। अब काबिल लोगों को कौन समझाए की जब किसी एथलिट ने सेना की टीम का प्रतिनिधित्व किया हो तो उसका सर्टिफिकेट राज्य की खेल संस्था किस हैसियत से दे सकती है। 





sportsjharkhand.com की खबरों पर संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने कमिटी गठित की


डिप्टी डायरेक्टर के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई गई है। जो इस लिस्ट पर आपत्तियां आमंत्रित करेंगी और उनका ससमय निराकरण करेंगी। इस कमिटी में स्क्रूटनी कमिटी के योग्य लोगों को जगह नहीं दी गई है। स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम द्वारा शनिवार को लिस्ट की खामियां उजागर करने के बाद निदेशालय की नींद खुली और टीम का गठन किया गया।



रविवार को पढ़िए

खेल निदेशालय सीधी नियुक्ति को लेकर ख़िलाड़ियों की मनोभावना व भविष्य से कैसे कर रहा खिलवाड़ - भाग 4


सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर