Sports Jharkhand
मेजबान रांची बना ओवरआॅल चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:44:10

sportsjharkhand.com टीम

रांची

मेजबान रांची ने 17 स्वर्ण पदकों के साथ होटवार के मुख्य एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय 12वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का ओवरआॅल खिताब जीत लिया है। 13 स्वर्ण पदकों के साथ रामगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में वरीय आइएएस अधिकारी केके सोन ने विजयी टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रियंका केरकेट्टा और उनके कोच बिनोद सिंह को नए राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाने के लिए विशेष रूप से 5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

JSSPS का शानदार आगाज

राज्य सरकार और सीसीएल द्वारा संयुक्त रूप से संचालित झारखंड राज्य खेल प्रोमोशन सोसायटी (JSSPS) के कैडेट्स पहली बार खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरे और 6 स्वर्ण पदकों के साथ अंडर-12 वर्ग का चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। राहुल उरांव अंडर-12 बालक वर्ग तथा मंजूसा कुमारी को अंडर-12 बालिका वर्ग का सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

JSSPS से अत्यधिक प्यार पर छोटे जिलों में नाराजगी

आयोजन समिति ने JSSPS के कैडैट्स को अलग टीम के रूप में खेलने का अवसर दिया और साथ ही बाकि बचे अन्य कैडेट्स को दूसरे जिलों की ओर से भी खेलने का अवसर प्रदान कर दिया। JSSPS से आयोजन समिति के प्यार से कई छोटे जिले नाराज दिखे, उन्होंने अपनी आपत्ति आयोजन समिति तक भी पहुंचाई।

परिणाम

ओवरआॅल चैंपियन: रांची/17 स्वर्ण

उपविजेता: रामगढ़/13 स्वर्ण

अंडर 12 वर्ग  

विजेता: JSSPS/6 स्वर्ण

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक : राहुल उरांव/JSSPS

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका : मंजूसा कुमारी/JSSPS

अंडर 14 वर्ग

विजेता: पाकुड़/2 स्वर्ण, एक कांस्य

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक : सूरज कुमार नोनिया/बोकारो

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका : अक्सा आजाद/गिरिडीह

अंडर 16 वर्ग 

विजेता: बोकारो/6 स्वर्ण

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक : आदित्य प्रकाश/धनबाद

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका : निशा कुमारी/बोकारो

अंडर 18 वर्ग

विजेता: रांची/6 स्वर्ण

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक : अमृतपाल सिंह/धनबाद

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका : रिया कुमारी/बोकारो

अंडर 20 वर्ग

रांची/7 स्वर्ण

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक : मोहम्मद इमरान/रामगढ़

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका : प्रियंका केरकेट्टा/रांची

अंक तालिका

1.Ranchi         17/20/7

2.Ramgarh     12/6/7

3.Dhanbad     11/19/10

4. Bokaro        9/9/20

5 E singhbhum 8/10/4

6 JSSPS           7/4/1

7 Hazaribag     6/3/8

8  Tata              6/5/2

9  Godda          4/1/0

10 Sahibganj   3/4/8

11 Giridih         3/2/3

12  Sarikela     3/2/2

13  Gumla        2/1/3

14  Pakur          2/1/1

15 Jamtara      2/0/4  

16 Deoghar      2/0/2

17 Lohardaga  1/0/0

18 Palamu        0/5/5

19 W SINGHBHUM  0/2/1 

20 JSSPS Bokaro    0/1/3

21 Khunti              0/1/3   

22 Chatra              0/1/1

23 Dumka             0/1/1

24 Simdega          0/0/1

25 Garhwa            0/0/1