Sports Jharkhand
वर्षा प्रभावित मुकाबलों में धनबाद डायनेमोज़ व बोकारो ब्लास्टर्स जीते
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:04:48



सोमवार को कार्बन T20 लीग में बारिश से प्रभावित मुकाबले में धनबाद डायनेमोज़ ने जमशेदपुर जगलर्स को 8 विकेट से व बोकारो ब्लास्टर्स ने सिंहभूम स्ट्राइकर्स को हराकर पूरे अंक बटोरे। पहले मुकाबले में जमशेदपुर ने पहले खेलते हुए मात्र 97 रन बना पाए। जवाबी पारी में जब धनबाद की टीम 7 ओवर में दो विकेट पर 32 रन बनाए तभी बारिश आ गयी। धनबाद को 8 विकेट से विजेता घोषित किया गया। शानदार गेंदबाजी करनेवाले साहिल राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लीग में जमशेदपुर की ये लगातार पांचवी  हार है और नॉकआउट में  पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। 

बारिश के कारण बोकारो व सिंहभूम का मुकाबला 15-15 ओवर का हुआ। पहले खेलते हुए बोकारो ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 100 रन बनाए। जवाब में सिंहभूम की टीम 8 विकेट पर 98 रन बना पाई और मैच दो रन से हार बैठी। आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करने व दो विकेट लेनेवाले युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



बोकारो टॉप व जमशेदपुर बॉटम पर


अंक तालिका में बोकारो 5 मैच में 16 अंक के साथ टॉप पर है। जबकि सिंहभूम 12 अंक के साथ दूसरे, धनबाद 12 अंक के साथ तीसरे व दुमका भी 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। रांची 4 अंक के साथ पांचवें व जमशेदपुर को अभी भी खाता खुलने का इंतजार है। रांची व दुमका ने चार-चार मैच खेले हैं जबकि अन्य सभी टीमों ने 5-5 मुकाबले खेले हैं।



मंगलवार के मुकाबले


9.30 बजे : रांची रेडर्स vs दुमका डेयरडेविल्स

1.30 बजे : जमशेदपुर जगलर्स vs सिंहभूम स्ट्राइकर्स