Sports Jharkhand
पिछले 5 वर्षों से IAS अविनाश कुमार की प्रशासनिक अक्षमता व घुटने टेकने की सज़ा भुगत रहा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/खेल विभाग - काण्ड 3
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:56:22

अथ श्री JHARKHAND STATE SPORTS PROMOTION PERCENTAGE SOCIETY कथा 


काण्ड - 3


IAS अधिकारी व तत्कालीन विभागीय सचिव अविनाश कुमार द्वारा अपने अधिकारों से परे जाकर 16 अक्टूबर 2015 को JSSPS की गवर्निंग काउंसिल की बैठक का जो अवैध/अमान्य मिनट्स जारी किया गया था। उसका असर 16 अक्टूबर को ही दिखने लगा। अविनाश कुमार द्वारा जारी मिनट्स उसी दिन CCL मुख्यालय पहुंच गया और CCL के कनीय से CMD स्तर तक के कई अधिकारी रेस हो गए। 16 अक्टूबर 2015 को CCL की HOD(Pers-EE) रेखा सिंह के हस्ताक्षर से लोकल मैनेजमेंट कमिटी (LMC) का CEO आलोक कुमार को बनाया गया। CEO बनते ही आलोक कुमार ने LMC के प्रोजेक्ट इंजीनियर सिविल बिपिन कुमार के साथ मिलकर अविनाश कुमार द्वारा जारी मिनट्स को आधार पर एक प्रस्ताव बनाकर फंक्शनल डायरेक्टर्स को भेजते हैं। 




क्या था प्रस्ताव में


आलोक कुमार व विपिन कुमार ने CCL के फंक्शनल डायरेक्टर्स को ये प्रस्ताव दिया कि NBCC को 38.25 करोड़ रुपये की लागत से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के 1st फेज़ के रिपेयरिंग/रेनोवेशन का काम दिया जाए। इस बात का भी जिक्र है कि ये काम JSSPS की LMC को करवाना है। जो प्रस्ताव दिया गया वो था उसका एक पैरा

As resolved by the the Governing Council of Jharkhand State Sports Promotion Society, Local Management Committee (LMC) constituted by CCL has to undertake the repair and renovation works as part of the works as per the prescribed procedure urgently. LMC,  therefore, propose to engage M/s. A NBCC to carry out and complete the work preferably before 15/11/2015 i.e. the Foundation Day of Jharkhand State.




CMD समेत तीन निदेशकों ने 16 को ही प्रस्ताव मंजूर किया


CCL के आंतरिक दस्तावेज़ बताते हैं कि आलोक कुमार व बिपिन कुमार के प्रस्ताव को CCL के CMD गोपाल सिंह, निदेशक कार्मिक आर एस महापात्रा, निदेशक (T/O) पीके तिवारी व निदेशक वित्त ने 16 अक्टूबर को ही हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दे दी। 16 अक्टूबर को ही आलोक कुमार व विपिन कुमार के बताए रास्तों का अनुशरण करते हुए CCL के DGM(Fin)/Company Secretary सीवीएन गंगाराम ने CCL बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को रेसोलुशन बाई सर्कुलेशन के तहत मंजूरी का प्रस्ताव तैयार किया।




तीनों दस्तावेजों की भाषा एक


तत्कालीन विभागीय सचिव IAS अविनाश कुमार द्वारा नियमविरुद्ध जारी मिनट्स, आलोक कुमार व विपिन कुमार द्वारा दिए गए प्रस्ताव व CCL के कंपनी सेक्रेटरी द्वारा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के लिए बनाए गए प्रस्ताव तीनों की भाषा एक समान है। आलोक कुमार-बिपिन कुमार के प्रस्ताव में पहला पन्ना तो हूबहू वही है। दूसरे पन्ने के पहले तीन पैरा भी हूबहू वही हैं। आखिरी में रेसोलुशन ऐड किया गया है। अविनाश कुमार ने जो मिनट्स जारी किए हैं उसके दो पैरा भी हूबहू वही हैं जो ऊपर वाले दस्तावेजों में हैं (देखें तस्वीर)। मतलब साफ है कि दस्तावेज़ किसी एक ने बनाए हैं और जल्दबाज़ी में अधिकारियों से हस्ताक्षर कराए गए।




38.25 करोड़ का काम NBCC को देने के लिए 16 अक्टूबर 2015 को अधिकारियों ने क्या-क्या किया


1.खेल सचिव अविनाश कुमार ने अधिकारों से परे जाकर 8 अक्टूबर 2015 को गवर्निंग काउंसिल की हुई बैठक की मिनट्स 16 अक्टूबर को जारी की


2.16 अक्टूबर को अविनाश कुमार द्वारा जारी मिनट्स उसी दिन CCL मुख्यालय पहुंच गए


3. 16 अक्टूबर 2015 को CCL की HOD(Pers-EE) रेखा सिंह के हस्ताक्षर से लोकल मैनेजमेंट कमिटी (LMC) का CEO आलोक कुमार को बनाया गया


4.नियुक्ति होते ही आलोक कुमार ने विपिन कुमार के साथ मिलकर 38.25 करोड़ की लागत से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रिपेयरिंग/रेनोवेशन का काम NBCC से कराने का प्रस्ताव बनाया और CCL के फंक्शनल डायरेक्टर्स को भेजा 


5.इस प्रस्ताव पर 16 अक्टूबर को ही सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह, निदेशक कार्मिक आर एस महापात्रा, निदेशक (T/O) पीके तिवारी व निदेशक वित्त ने हस्ताक्षर कर दिए। निदेशक (टी/पी एंड पी) भी टूर पर थे, इसलिए हस्ताक्षर नहीं कर पाए


6. 16 अक्टूबर को ही CCL के DGM(Fin)/Company Secretary सीवीएन गंगाराम ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के लिए प्रस्ताव तैयार किया


7.  रेसोलुशन बाई सर्कुलेशन के जरिये बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पास ये प्रस्ताव 16 अक्टूबर को ही भेजा गया