Sports Jharkhand
CCL पर चढ़ा खेल का नशा, रांची-खरसावां-चतरा में खोलेगी 3 खेल अकादमियां
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:50:52

sportsjharkhand.com टीम

रांची

महेंद्र सिंह धौनी जैसे क्रिकेटरों से सुसज्जित रहनेवाली क्रिकेट टीम को बर्बाद करनेवाली और खेल के मैदान को कोड़कर अधिकारियों के लिए ऑफिस बनवानेवाली CCL का दिल अब खेल पर आ गया है। राज्य सरकार के साथ JSSPS के संचालन के दौरान CCL पर खेल का चस्का सिर चढ़ कर बोल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो और विभागीय स्वीकृति मिल गयी तो आनेवाले दिनों में रांची, खरसावां व चतरा में खुलेगी 3 खेल अकादमियां CCL शुरू करने जा रहा है। एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाज़ी व एक अन्य खेल के लिए अकादमियां  शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। 

खेल में खेल का चस्का... अकादमी बनवा देता है !

खेल के नाम पर आधारभूत संरचनाओं, खेल सामग्रियों व अन्य सुविधाओं के नाम पर खर्च होनेवाली मोटी रकम की तपिश का चस्का ऐसा है कि संस्थाएं अकादमी बनवाने पर विवश हो जाती हैं। जमशेदपुर में खेल संस्थाओं में भ्रष्टाचार की तपिश ने दो अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की बलि ले ली लेकिन गुलाबी, काले, हरे गांधी जी की माया ही ऐसी है कि इस तपिश से हर कोई दो-चार हो ही जाना चाहता है।