Sports Jharkhand
JSCA चुनाव : मनोज सिंह का नामांकन रद्द मामले पर HC ने कहा, अदालत के आदेश से प्रभावित होगा चुनाव परिणाम
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:56:09

sportsjharkhand.com टीम

रांची


JSCA चुनाव अदालती चौखट पर उलझता हुआ दिखाई दे रहा है। सचिव पद के लिए नामांकन रद्द होनेपर मनोज कुमार सिंह द्वारा दायर याचिका पर उच्च न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति ए बी सिंह की अदालत ने BCCI के CEO, JSCA और JSCA के इलेक्टोरल अफसर को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी। साथ ही अदालत ने ये भी कहा कि इस मामले पर अदालत के आखिरी फैसले से JSCA चुनाव का परिणाम भी प्रभावित होगा। इसका अर्थ ये हुआ कि JSCA के चुनाव परिणाम अदालत के फैसलों के बाद बदल भी सकते हैं। ऐसे में देखना रोचक होगा कि JSCA का प्रतिनिधि BCCI के चुनाव में भाग लेंगे या नहीं ? इस पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं। 

उपाध्यक्ष पद पर नामांकन रद्द करने के खिलाफ सुनील साहू के मामले ने अदालत ने JSCA को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है और इस मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार 20 सितंबर की तारीख तय की है। इससे पहले दो-दो न्यायमूर्तियों ने इन मामलों पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। दोपहर बाद मामले में सुनवाई हुई।