sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
4 जनवरी 2017 को नागपुर में रणजी ट्राॅफी 2016-17 सत्र में गुजरात के हाथों मिली हार और मंगलवार 28 नवंबर 2017 को JSCA स्टेडियम के गृह मैदान पर इसी प्रतियोगिता के सत्र 2017-18 संस्करण में उसी गुजरात के हाथों मिली हार के बीच झारखंड ने रणजी ट्राॅफी क्रिकेट में अर्श से फर्श तक का सफर तय कर लिया है। खेल में हार-जीत लगा रहता है लेकिन गुजरात के हाथों मिली दो हार के बीच प्रदर्शन इस कदर हो कि 28 टीमों में आप टाॅप 4 से बाॅटम 8 पर पहुंच जाएं तो कई सवाल तो खड़े होते ही हैं। इन ग्यारह महीनों में झारखंड की क्रिकेट टीम ने 6 रणजी मैच में से सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की, 4 में हार मिला जबकि एक मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ। पिछले 11 महीने में भले ही झारखंड की क्रिकेट टीम ने टाॅप 4 से बाॅटम 8 तक के सफर तय किया हो लेकिन इसी दौरान देश में क्रिकेट का संचालन कर रही खेल संस्था BCCI के टाॅप 2 में झारखंड के खेल प्रशासक जगह बनाने में कामयाब रहे।
प्रशासनिक पद में टाॅप ! बाकि सब में फेल !
इन ग्यारह महीनों में झारखंड की टीम का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो लेकिन देश के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद बनी नई परिस्थितियों में झारखंड का एक खेल प्रशासक अमिताभ चैधरी देश में क्रिकेट प्रशासन में झारखंड टाॅप 2 में शामिल हो गया। लेकिन इसका फायदा झारखंड के खिलाड़ियों को नहीं मिला, टीम का प्रदर्शन इस साल बहुत ही खराब रहा। प्रशासनिक महकमे में जब टाॅप पर कोई अपना रहता है तो राज्य के खिलाड़ियों के साथ न्याय होने की संभावना ज्यादा होती है लेकिन पिछले सत्र में रणजी ट्राॅफी में सबसे ज्यादा विकेट लेनेवाले शाहबाज नदीम भारतीय टीम का दरवाजा तक खटखटाते हुए नजर नहीं आए। मतलब साफ है प्रशासनिक पद में टाॅप ! बाकि सब में फेल ! आओ देखें यारों तरह-तरह के खेल...!
4 हार, एक ड्राॅ और एक जीत
2017-18 रणजी सत्र में झारखंड की शुरूआत बेहद खराब रही और उसे पहले मुकाबले में केरल के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राजस्थान के साथ ड्राॅ और हरियाणा को 10 विकेट से हराकर झारखंड ने वापसी कर ली थी लेकिन आखिरी के तीन मैचों में सौराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के हाथों मिली हार ने झारखंड के सफर को राउंड राॅबीन लीग में ही समाप्त कर दिया।
2017-18 में झारखंड रणजी टीम का सफर
6-8 अक्टूबर: तिरूवनंतपुरम में केरल ने 9 विकेट से हराया
14-17 अक्टूबर: जयपुर में राजस्थान के साथ मुकाबला ड्राॅ
24-27 अक्टूबर: रांची में हरियाणा को 10 विकेट से हराया
1-4 नवंबर: राजकोट में सौराष्ट्र ने 6 विकेट से हराया
9-12 नवंबर: जमशेदपुर में जम्मू-कश्मीर ने 106 रन से हराया
25-28 नवंबर: रांची में गुजरात ने 10 विकेट से हराया
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत