Sports Jharkhand
झारखण्ड को सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट और अनुशासित टीम का पुरस्कार
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:01:27

sportsjharkhand.com टीम

रांची

खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखण्ड को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम एवं सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट का पुरस्कार मिला। गुजरात के गाँधी नगर में 27 जनवरी से 1 फ़रवरी 2017 तक आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय हॉकी, हैंडबॉल एवम एथलेटिक प्रतियोगिता में टीम मैनेजर योगेश प्रसाद यादव, कोच  करुणा पूर्ति, सरिता एक्का, मुकेश कुमार, मारिया गोरेती खालको, जीवन किशोर मिंज, सुरेश उराव के सराहनीय प्रयास एव खिलाड़ियो के मेहनत, अनुशासन की बदौलत भाग ले रहे कुल 24 राज्यो में झारखण्ड टीम को  सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट एवम् अनुशासित टीम का पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण पश्चिमी केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक आर के नायडू ने झारखण्ड टीम को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी प्रदान किया।