Sports Jharkhand
400 मीटर दौड़ में झारखंड के एथलिट छाए, फ्लोरेंस व राम सांगा पदक की दौड़ में
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:50:04

sportsjharkhand.com टीम

रांची-पुणे

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले दिन झारखंड के एथलीटों ने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की दौड़ में मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। बालिका U 21 के 400 मीटर दौड़ में फ्लोरेंस बारला ने हीट में 56.77 सेकंड के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ फाइनल में जगह बनाई। वहीं U 17 बालक वर्ग में रामचंद्र सांगा ने 49.62 सेकंड के समय के साथ हीट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। पिछले एक साल के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन व खेलो इंडिया के सेमीफाइनल के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड के लिए दो पदक पक्के माने जा रहे हैं। दोनों इवेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की शाम 4.30 बजे से होगा। फ्लोरेंस बारला और रामचंद्र सांगा दोनों मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रोडक्ट हैं। फ्लोरेंस राज्य सरकार की अकादमी JSSPS से जुड़ी है जबकि राम सांगा सरकार के होटवार डे बोर्डिंग सेंटर से।