Sports Jharkhand
ऑल इंडिया एथलेटिक्स में सपना ने जीता सोना
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:44:24

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

अंतरराष्ट्रीय एथलीट सपना कुमारी ने आशानुरूप ट्रैक पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलोर में खेली जा रही ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर बाधा दौड़ में झारखंड के लिए सोना जीत लिया है। सपना ने 13.77 सेकंड का समय निकालते हुए विनोबा भावे विवि का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड के लिए प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक जीता। पता हो कि सपना ने इसी प्रतियोगिता में पिछले साल भी स्वर्ण पदक जीता था। सपना SAI SAG सेंटर रांची की प्रशिक्षु हैं और पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में भी जगह बनाई है।