sportsjharkhand.com टीम रांची राष्ट्रीय खेल घोटाले की ऐसी सच्चाई, जो 9 वर्षों में ACB भी नहीं ढूंढ पाई - 13
पिछले 118 माह से ACB (निगरानी ब्यूरो) राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच कर रही है। इस दौरान 4 नामजद और एक गैर नामजद आरोपी के खिलाफ ACB ने अब तक 5 चार्जशीट दायर की है लेकिन दुर्भाग्य की किसी भी चार्जशीट में राष्ट्रीय खेल की मार्केटिंग के नाम पर हुए घपले-घोटाले का जिक्र तक नहीं ? घपले-घोटाले की कई परतें अभी भी ACB के ऑफिस में रखे दस्तावेजों के बीच दफन हैं। साफ है कि पिछले 118 माह के दौरान राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच समग्रता की बजाय पिक एंड चूज़ की तर्ज़ पर जारी है।
कैसे डूबे मार्केटिंग के 10 करोड़ रुपये
NGOC ने 12 सितंबर 2008 को राष्ट्रीय खेलों की मार्केटिंग के लिए टेंडर ज़ारी किये। CMG सफल रही और उसके साथ 26.5 करोड़ रुपये का करार किया गया। CMG खेल की मार्केटिंग में व्यस्त हो गई। राष्ट्रीय खेल की तिथियां बढ़ती रहीं। आरके आनंद की अध्यक्षता में 28 अगस्त 2009 को एग्जेक्युटिव बोर्ड (EB) की बैठक में मार्केटिंग पर CMG के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। EB की मिनट्स बताती है कि CMG के अधिकारियों ने 21 नवंबर से प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों तक 10 करोड़ रुपये से देने का भरोसा जताया। लेकिन EB ने दो दिनों के अंदर 26.5 करोड़ रुपये जमा करने की अंडरटेकिंग देने का निर्देश दिया।
CMG का टेंडर कैंसिल किये बगैर 12 सितंबर को एक नया टेंडर निकालने का आदेश
CMG मार्केटिंग के 26.5 करोड़ रुपये की बजाय 10 करोड़ देने को तैयार था ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद की अध्यक्षता में 12 सितंबर को हुई EB की बैठक में CMG के मार्केटिंग टेंडर से होनेवाली 16.5 करोड़ रुपये की हानि को पाटने के लिए एक शॉर्ट टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया। ध्यान रहे कि इस निर्णय के दौरान न तो CMG का करार कैंसिल नहीं किया गया न ही करार की शर्तें बदली गईं।
1 अक्टूबर 2009 को CMG का टेंडर कैंसिल कर क्रिएटिविटी को दिया करार
EB के निर्देश पर 14 सितंबर 2009 को टेंडर NG-9 निकला और 1 अक्टूबर को ही EB की बैठक में CMG द्वारा नकारात्मक रवैया अपनाए जाने व कार्य शुरू नहीं करने के कारण उनका (CMG) करार रद्द करते हुए क्रिएटिविटी कंपनी को मार्केटिंग का ठेका दे दिया गया। ख़ास बात ये रही की टेंडर प्रक्रिया व निर्णय लेने के दौरान खेल विभाग के निदेशक बदल गए थे। आईएफएस PC मिश्रा की जगह IPS एस एन प्रधान विभाग व NGOC के नए निदेशक बने थे और ये उनकी पहली बैठक थी।
3 अक्टूबर तक टेंडर जमा करना था, 1 अक्टूबर को ही EB ने क्रिएटिविटी को काम देने का ले लिया निर्णय
sportsjharkhand. com के पास मौजूद दस्तावेज़ बताते हैं कि मार्केटिंग के टेंडर को जमा करने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2009 को 3 बजे तक थी लेकिन आश्चर्य की बात है कि दो दिन पहले ही क्रिएटिविटी नामक कंपनी को ठेका दे दिया गया। 1 अक्टूबर 2009 को EB की हुई बैठक की मिनट्स 1 अक्टूबर को ही एस एम हाशमी के हस्ताक्षर से ज़ारी हुई।
क्रिएटिविटी ने NGOC को दिया बाबा जी का ठुल्लू, CMG से मिलनेवाले 10 करोड़ रुपये भी डूबे
CMG के करार से होनेवाले 16.5 करोड़ रुपये के संभावित घाटे को पाटने के लिए नया टेंडर जारी किया गया था। यही बात 28 अगस्त को EB की हुई बैठक के मिनट्स में दर्ज है। फिर CMG का करारा रद्द कर क्रिएटिविटी को करारा देने के पीछे की मंशा क्या थी ? निगरानी के 5-6 जांच अधिकारियों ने इस मामले के तह में जाने की कोशिश की है क्या ? चार्जशीट तो ऐसा नहीं बताती। इस पूरे प्रकरण से NGOC को घाटा हुआ। क्रिएटिविटी ने NGOC को एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी और CMG से मिलनेवाले 10 करोड़ रुपये भी डूब गए।
विजक्राफ्ट का टेंडर कैंसिल किये बगैर नया टेंडर निकाल सिनेयुग को काम देने के आरोप पर चार्जशीट, इस मामले में क्यों नहीं ?
ACB ने आरके आनंद के खिलाफ जो चार्जशीट दायर की है उसमें ओपनिंग-क्लोजिंग सेरेमनी के लिए विजक्राफ्ट का टेंडर कैंसिल किये बगैर नया टेंडर निकाल सिनेयुग को काम देने के आरोप लगाया गया है। जब इस आरोप में चार्जशीट दायर की गई है तो मार्केटिंग टेंडर के संदर्भ में ऐसा क्यों नहीं किया गया ? सिनेयुग के टेंडर मामले में L1 की बजाय 28.36 लाख रुपये ज्यादा में टेंडर देने का आरोप लगाया गया है जबकि मार्केटिंग के मामले में हुए 10 करोड़ रुपये के नुकसान का जिक्र तक नहीं है। जबकि EB में लिए गए इस फैसले में चारों नामजद आरोपियों की मौजूदगी थी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत