Sports Jharkhand
डॉ महेंद्र अंतर विवि खो- खो प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर बनाए गए
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:34:44

sportsjharkhand.com टीम

रांची

बीआईटी मेसरा के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ महेंद्र कुमार को अजमेर में आयोजित होनेवाली अखिल भारतीय पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो- खो प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक अजमेर के एमडीएसयू द्वारा आयोजित की जाएगी। डॉ महेंद्र कुमार को इस संबंध में एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा इस संबंध में पत्र भेजा गया है।