sportsjharkhand.com टीम रांची बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के युवा तीरंदाज सौरव कुमार गिरि का चयन भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटे से हुआ है। प्रभात खबर सिल्ली के पत्रकार विष्णु गिरी के सुपुत्र सौरव भारतीय सेना में योगदान के लिए बीआरसी दानापुर के लिये मंगलवार को रवाना हुए। रवाना होने से पहले सौरव ने अपने प्रशिक्षकों प्रकाश राम व शिशिर महतो व प्रशिक्षण केंद्र के संरक्षक सुदेश महतो व अध्यक्षा नेहा महतो से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सौरव रिकर्व स्पर्धा के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। सौरव से पहले भी प्रशिक्षण केंद्र के दर्जनों खिलाड़ी सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थाओं में अपना योगदान दे रहे हैं। सौरव के चयन पर प्रशिक्षकों, तीरंदाजों व दर्जनों खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत