sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com द्वारा ख़बर छापे जाने के दो दिन बाद झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने 9 माह 12 दिनों की अकर्मण्यता का पाप धोते हुए आखिरकार महेंद्र सिंह धौनी का नाम आजीवन सदस्यों की सूची में शामिल कर ही लिया। JSCA के 1951वें सदस्य के तौर पर धौनी का नाम क्रमांक संख्या 645 पर दर्ज किया गया है। खास बात ये है कि सदस्य के रूप में धौनी की जो तस्वीर डाली गई है वो गूगल बाबा से टापी गई है। टापने का ये काम काफी पहले हो जाना चाहिए था। दो दिन पहले तक कागजी कार्रवाई व तकनीकी कारण का रोना रोनेवाले पदाधिकारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ और अंततः वही हुआ जो 9 माह 14 दिन पहले हो जाना चाहिए था। शुक्रवार को sportsjharkhand.com पर ख़बर छापे जाने के बाद मीडिया में ये खबर काफी प्रमुखता से छापी/दिखाई गई। जिससे JSCA प्रबंधन पर दवाब बढ़ा और अंततः धौनी का नाम आजीवन सदस्यों की सूची में दर्ज हो गया।
JSCA ने ओवर कंपनसेट किया, धौनी का नाम मानद व आजीवन दोनों सदस्यों की सूची में दर्ज़
महेंद्र सिंह धौनी का नाम JSCA प्रबंधन ने आजीवन सदस्यों की सूची में तो जोड़ दिया लेकिन मानद सदस्यों की सूची से हटाना भूल गए। इस भूल के कारण धौनी JSCA के इकलौते ऐसे सदस्य बन गए जो मानद भी हैं और आजीवन भी। आशा है कि JSCA के झंडाबरदार इस गलती को भी जल्द ही सुधार लेंगे। (देखें तस्वीर)
धौनी के नाम जुड़ने के बावजूद आजीवन सदस्यों की संख्या घटी
22 सितंबर 2019 को चुनाव के वक्त JSCA के आजीवन सदस्यों की संख्या 653 थी जो धौनी के नाम जुड़ने के बाद 645 पर टिक आई है। चुनाव के बाद जय मारू सदस्यता संख्या 1156 को निष्कासित कर दिया गया है जबकि और सदस्य संख्या 1138 विनीत कोठारी, सदस्य संख्या 1364 श्रवण कुमार काबरा, सदस्य संख्या 1638 विष्णु शर्मा, सदस्य संख्या 1689 मोहम्मद नूरूल होदा, सदस्य संख्या 1695 कांति लाल खारा, सदस्य संख्या 1728 एम पी सारथी, सदस्य संख्या 1738 डाक्टर प्रशान्त धारी सिन्हा 1738 व सदस्य संख्या 1843 उषा रानी सदस्य नहीं रहीं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत