Sports Jharkhand
रांची जिला योग चैम्पियनशिप : रोहित, सानू, राहुल, अमित, वंदना, इंदु, अंजलि व संतोषी ने जीता स्वर्ण
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:24:57

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जिला योग संघ के तत्वावधान में शनिवार से गुरुनानक स्कूल सभागार में दो दिवसीय रांची जिला योग प्रतियोगिता के पहले दिन रोहित, सानू, राहुल, अमित, वंदना, इंदु, अंजलि व संतोषी कुमारी ने अपने-अपने वर्गो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव, गुरुनानक प्रबंध समिति के ज्योति सिंह मथारू, प्राचार्य डा. मनोहर लाल, योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। आगुन्तकों का स्वागत संघ के सचिव पंकज प्रसाद व योग शिक्षिका रजनी बक्शी तथा कार्यक्रम का संचालन अमरेन्द्र कुमार विकल ने किया। मौके पर सोना-चांदी व्यवसाय समिति के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकु, नरेन्द्र सिंह गांधी, नरेन्द्र सिंह बग्गा, भुपेन्द्र सिंह आनंद, डा. हरमिन्दर वीर सिंह, हरमीत सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह सैनी, चंचल भट्टाचार्य, शिवेन्दु भट्ट, सुशांत भट्ट, डा. कौशिक दत्ता, आदित्य कुमार, सपन साह, प्रदीप कुमार डे, अजय वर्मा, रमेश कुमार, सुनील कुमार प्रजापति, सुशीत बनर्जी, गोर्वधन कुमार,सीमा राय सहित योग संघ के सदस्य उपस्थित थे। पहले दिन के परिणाम इस प्रकार है: 

महिला वर्ग

ग्रुप सी : अंजलि कुमारी (एलिट), पूजा कुमारी (गुरुनानक स्कूल), कोमल कुमारी (योग जिन्यस)

ग्रुप डी : वंदना कुमारी (योग जिन्यस), निशा रानी (यूनियन क्लब), एलिस तिर्की (योग जिन्यस)

ग्रुप ई : इंदु कुमारी महतो (यूनियन क्लब), सिद्वू कुमारी महतो (यूनियन क्लब), शीतल महतो (यूनियन क्लब)

ग्रुप एफ : संतोषी कुमारी (मनन विद्या), अनुपमा कुमारी (गोल्ड जिम), रागिणी जयसवाल (यूनियन क्लब)

ग्रुप जी : स्मिता चौधरी (यूनियन क्लब), विताशा साहा (यूनियन क्लब), रुणा (गोल्ड जिम)। 

पुरुष वर्ग 

ग्रुप सी : रोहित कुमार (योगदा सत्संग), केतन कुमार (एलिट), विक्रम कुमार (योगदा सत्संग)

ग्रुप डी : अमित कुमार (योगदा कॉलेज), आर्यन कुमार (श्रीअरविंदो), प्रतीक पांडेय (योग जिन्यस)

ग्रुप ई : सोनू बिरूली (यूनियन क्लब), अभिषेक कुमार (यूनियन क्लब), अमित कुमार मेहता (यूनियन क्लब)

ग्रुप एफ : राहुल पोद्दार(यूनियन क्लब), चंदेश कुमार प्रमाणिक(यूनियन क्लब), विनय कुमार (एलिट)।