sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
जमशेदपुर के क्लब-स्कूल की सदस्यता खत्म करने के मामले में विरोध के स्वर मुखर होने के बाद झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने घुटने टेक दिए हैं। रविवार को JSCA की SGM में Article 4 (e) और 5 (b)(ii) में होनेवाले बदलाव को टाल दिया गया है। SGM के दौरान इस मुद्दे को लेकर कई बार हो-हल्ला भी हुआ और बढ़ते विरोध को देखते हुए ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को ड्राप कर दिया गया। वोटिंग की नौबत आने पर भी इस प्रस्ताव का गिरना तय माना जा रहा था क्योंकि मौजूद ससयों के 2/3 बहुमत की जरूरत पड़ती, जो संभव नहीं दिख रहा था। पता हो कि जमशेदपुर के आजीवन सदस्यों व क्लब-स्कूल के प्रतिनिधियों ने एक सार्वजनिक बैठक कर JSCA की मैनेजमेंट कमिटी के इस फैसले का जोरदार विरोध किया था। विरोध में अमिताभ चौधरी के जमशेदपुर के कई खासमखास लोगों के शामिल होने से JSCA के कर्णधारों के माथे पर बल पड़ गए थे। अंततः JSCA को संबंधित प्रस्ताव ख़ारिज करना पड़ा। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तावों की विसंगतियों को दूर करने का निर्णय भी लिया गया। SGM में लगभग 250 सदस्यों ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। SGM के दौरान कुछ सदस्यों को बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं मिल पाईं, वो दीवारों से टिके रहे। लगता है JSCA के पदाधिकारियों को आशा नहीं थी कि इतने सदस्य आ जाएंगे।
SGM से पहले जब बंद होने लगे मोबाइल, तब भयावहता समझ में आई
जमशेदपुर में अमिताभ चौधरी के करीबी लोगों के मोबाइल SGM से एक दिन पहले से बंद होने शुरू हो गए। तब स्थितियां बिगड़ती हुई नजर आने लगी। दो खासमखास लोगों को लगाया गया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात। इसके बाद ही इस प्रस्ताव की भयावहता को भांपते हुए आंदोलनरत क्लब-स्कूल में फूट डालने के प्रयास हुए। प्रस्ताव दिया गया कि क्लब की मान्यता बरकरार रहेगी लेकिन स्कूल की नहीं। लेकिन विरोधियों के अड़े रहने के बाद JSCA के भाग्यविधाताओं ने अपना प्रस्ताव वापस लेने का फैसला किया।
लगभग 100 मिनट तक चली SGM
SGM 4.30 बजे शुरू हुई और लगभग 6.10 बजे समाप्त हुई। पूर्व के SGM को देखते हुए ये काफी ज्यादा वक्त कहा जा सकता है। मंच पर अध्यक्ष, तीनों उपाध्यक्ष व महासचिव मौजूद रहे। अध्यक्ष के संबोधन के दौरान कुछ सदस्यों ने अपनी बात रखने की कोशिश भी कि जिसमें जबरदस्ती बीच-बचाव करनेवालों के कारण हो-हल्ला का माहौल भी थोड़ी देर के लिए बना। अंत में कुछ सदस्यों के आग्रह पर अमिताभ चौधरी ने भी डायस से सदस्यों को संबोधित किया। इससे पहले पूर्व सचिव बॉबी ने भी सदस्यों को संबोधित किया लेकिन उन्हें डायस पर जाने का मौका नहीं मिल पाया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत