Sports Jharkhand
JSCA स्टेडियम में कुलदीप सिंह ने फहराया तिरंगा
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:11:01
sportsjharkhand.com टीम

रांची

धुर्वा स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता से मनाया गया। सुबह 9 बजे अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने मुख्य द्वार के समीप राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। इस अवसर पर सचिव पिंटू दा, जयकुमार सिन्हा, सुरेश कुमार समेत दर्ज़नो सदस्य शामिल हुए। लगभग 100 स्कूली छात्रों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।