Sports Jharkhand
अपनों से अनजाना डर क्यों सता रहा है JSSPS को !
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:56:36
sportsjharkhand.com टीम

रांची

होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल अकादमी और खेल विवि की स्थापना के लिए झारखंड सरकार व CCL के संयुक्त उपक्रम JSSPS (Jharkhand State Sports Promotion Society/झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी) को अब अपनों से ही अनजाना डर सताने लगा है। 17 जनवरी को JSSPS के स्वयंभू CEO/मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी आलोक कुमार के हस्ताक्षर से जारी पत्र में JSSPS में कार्यरत सभी अधिकारी/कर्मचारी को वीडियो रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग आदि नही करने की हिदायत दी गई है। इस पत्र की प्रतिलिपि सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व JSSPS से जुड़े सभी लोगों को दी गई है। पत्र में लिखा गया है (देखें तस्वीर)

झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी में कार्यरत सभी अधिकारी, कर्मचारी, कोच, सहायक कोच, वार्डेन, सहायक एवं अन्य सभी को सूचित किया जाता है कि इंडियन टेलीग्राफ एक्ट या उससे संबंधित किसी प्रावधान उल्लंघन करता है, जैसे कि Video Recording, Call Recording etc. तो उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

नाकाम प्रशासनिक व्यवस्था का परिचायक है ये पत्र !

इस पत्र के सामने आने के बाद ये साबित हो गया है कि JSSPS में निचले स्तर पर सबकुछ ठीक नही चल रहा है और एक-दूसरे के प्रति अविश्वास इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इस तरह के पत्र जारी किए जा रहे हैं। पत्र जारी होना ही ये बताने को काफी है कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। किसी भी संस्था में कार्यरत लोगों को इस तरह निर्देशित करना खोखली होती व्यवस्था को प्रतिबिंबित करता है।

क्या है अनजाना डर ? क्यों पड़ी ज़रूरत ?

पत्र जारी होने के बाद ये सवाल पैदा होना लाजिमी है कि किसे, किससे और क्यों खतरा महसूस हो रहा है ? sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार JSSPS टेंडर के खेल में अंदर ही अंदर कई फांकों में बंट चुका है और सभी एक दूसरे को सह-मात देने के खेल में शामिल हो गए हैं। एक कोच द्वारा लगातार रिकॉर्डिंग किये जाने की शिकायद के बाद एक पदाधिकारी द्वारा करोड़ों का फ्लैट खरीदे जाने के प्रमाण मिलने के विस्वास की ये खाई और चौड़ी हो गई है और इसलिए इस तरह का पत्र जारी करना पड़ा है।

इतनी बेचैनी ! क्या कुछ टेप जारी होनेवाले हैं ?

sportsjharkhand.com को पुख्ता जानकारी मिली है कि JSSPS के LMC से जुड़े अधिकारियों की तिकड़ी और एक कोच रिकॉर्डिंग रोग से पीड़ित रहे हैं। पहले दूसरों को निपटाने के लिए इसका उपयोग/दुरुपयोग किया गया। अब हितों के टकराव के कारण बिखरी तिकड़ी व कोच को एक-दूसरे से ही ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग का खतरा मंडराने लगा है। sportsjharkhand.com दावे के साथ कहता है कि तिकड़ी व कोच के मोबाइल (पिछले 2-3 साल में प्रयोग किये गए सभी मोबाइल) की फोरेंसिक जांच कराई जाए तो कई चौंकानेवाले खुलासे होने तय हैं।

CEO है LMC का,  लिखता है JSSPS का

JSSPS के निबंधित दस्तावेज़ों के अनुसार आलोक कुमार LMC (Local Management Committee) के CEO हैं लेकिन इस पत्र में उन्होंने खुद को JSSPS का CEO बताते हुए हस्ताक्षर किए हैं। पता हो कि LMC अधिकारियों-कर्मचारियों का समूह है जो JSSPS के क्रिया कलापों को क्रियान्वित करता है। बार-बार जकनबुझकर की जा रही गलती के निहितार्थ क्या हैं इसपर मंथन ज़रूरी हो गया है।