Sports Jharkhand
टी-20 नेशनल क्रिकेट लीग : उद्घाटन मैच में मेज़बान टॉरियन हारा
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:04:05

sportsjharkhand.com टीम

रांची

मेज़बान टॉरियन वर्ल्ड स्कूल को शुक्रवार से शुरू हुए टी-20 नेशनल क्रिकेट लीग के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। उद्घाटन मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉरियन ने अंतरिक्ष के 37 रन की बदौलत निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाए। जवाब में स्पोर्टिंग अकादमी ने 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से ऋतिक ने नाबाद 63 रनों की विजयी पारी खेली।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन JSCA सचिव देवाशीष चक्रवर्ती, JSCA के आजीवन सदस्य व पूर्व चयनकर्ता चंचल दत्ता गुप्ता व वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार, रथिन भद्रा समेत कई गणमान्य लोग व खेल प्रेमी मौजूद थे।