sportsjharkhand.com टीम रांची योगेश किसलय
श्रीलाल शुक्ल की राग दरबारी में एक चरित्र था, लंगड़। लंगड़ एक पैर से लाचार था इसलिए लोग उसके असली नाम के बदले लंगड़ नाम का ही इस्तेमाल किया करते थे। खुद को कबीरपंथी बताने वाला लंगड़ हद दर्जे का जिद्दी था। उसे कचहरी से जमीन के कागजात का नकल निकालना था। उसने फैसला कर लिया था कि वह इसके लिए बाबू लोगो को एक पैसा घूस नही देगा। देश का विधान ! कचहरी में एड़ियाँ रगड़ता रहा लेकिन लंगड़ को केवल आश्वासन मिलता रहा। नकल निकालते-निकालते एक दिन लंगड़ दुनिया से निकल गया। कचहरी के बरामदे में एक दिन वह मरा हुआ मिला।
इस देश मे ईमानदारी का यही नतीजा मिलता है। अखबार में छपी इस खबर को पढ़कर कोफ्त होता है। नेशनल गेम्स में घोटाला करने के आरोपी सरकार को ही आंखे दिखा रहे हैं। खुद तो घोटाला किये, ऊपर से धमकी कि झारखंड की टीम खेलने नही जाएगी। #*$ सालों से ओलिम्पिक समिति पर कब्जा किये हुए हो और खिलाड़ियों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हो। क्रिकेट और ओलिंपिक कमेटियों में जो एक बार घुस गया वह आजीवन किसी न किसी पद पर बैठा रहता है। सरकार किसी की भी हो ये सर्वदलीय हैं। माल चाभना उनका हक बन जाता है। देश की जनता लंगड़ है। वह ईमानदारी से रहना चाहती है, लेकिन ये भ्रष्ट और दंभी लोग लंगड़ को कचहरी के बरामदे में ही मरता देखना चाहते हैं। हमारी नस्ल इतना भ्रष्ट हो गयी है कि हम सपनो में जीने को मजबूर हैं क्योंकि सच्चाई इतनी बर्बर है कि हम खुले में उसे देख नही सकते। देखिये तो घुटते रहिये। जन गण मन गाकर छाती फुलाते रहिये।आपके गुब्बारे में ये चांडाल लोग सुई भोंकते रहेंगे। तब भांड में गया भारत और भांड में गए भारतीय। वेस्ट इंडीज टीम से एक मैच हार जाता है भारत और रातभर कसमसाते हुए रात बीतती है। नींद कैसे आये ? जब छोटे से देश से भारत हार गया। और ये भ्रष्टाचारी बेशर्म लोग झारखंड की प्रतिभाओं पर सवार होकर धमकी दे रहे हैं। अदालत को तो सबरीमाला, पटाखे, शनि मंदिर से फुरसत ही नही। पंचाट की सिंहासन में बैठकर केवल छपास की सनक दिखती है। एक आतंकी के लिए दो बजे रात को अदालत बैठाते हैं। 1990 में चारा घोटाला में केस दर्ज हुआ और लगभग 30 साल तक इसका फैसला नही हुआ है। पुलिस और अदालत तो हम जैसे लंगड़ों के लिए है। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया और पुलिस पकड़ ले तो पसीना उतर जाए। किसी दुर्घटना का गवाह बन जाये और अदालत के हुकुम पर पेश नही हो तो हाकिम वारंट निकाल देंगे। अदालत के वारंट आ जाये तो पेशाब उतर जाए। और घोटालोबाजो, आतंकियों, अपराधियों के लिए अदालत और पुलिस ठेंगे पर। सीबीआई-सीबीआई का खेल चल रहा है।सीबीआई ने आजतक किस भ्रस्टाचारी का क्या उखाड़ लिया जो भ्रस्टाचारी उससे डरे। हम अगर सपना देखना छोड़ दे तो मर ही जाए। सच्चाई इतना जहरीला है कि जीना मुहाल है। सपने देखिये। सपने में आप फ़िल्म इंकलाब का अमिताभ बच्चन हो जाइए। आप भ्रष्टाचारियों को एक कमरे में बंद किये हुए है। बाहर रावण जल रहा है भीतर आप भ्रष्टाचारियों को गोली मार रहे है। हम सपनों के भरोसे ही आशावादी बने हुए हैं। अगर आशा/उम्मीदें मर जाये तो हम भी मर जाये। इसलिए सपने देखते रहिये, और सच्चाई में रहना है तो तो स्वीकार कीजिये कि यह देश गांधीवाद से नही चलेगा, गोडसे ही चाहिए। गड़बड़ की तो उड़ा दिए जाओगे।
खिलाड़ी दोस्तो, आपको जहां भी ये स्वयम्भू नियंता/विधाता मिले अपनी हॉकी स्टिक से, दे बोंगास... दे बोंगास। मेहनत आपकी, जिंदगी आपकी और खेलेंगे ये। इनके लिए गोडसे बन जाइये मित्रों। लंगड़ बने रहिएगा तो कचहरी वाली बेबसी की मौत ही नसीब होगी।
( सुबह-सुबह अखबार क्या पढ़ा, दिन खराब हो गया। दिल तो खराब है ही )
नोट : लेखक झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो समसामयिक विषयों पर अपने विचार को जनमानस के समक्ष बगैर लाग-लपेट के रखने को सुविख्यात हैं। ये विचार उन्होंने निजी तौर पर स्पोर्टसझारखण्ड के व्हाट्सएप्प पर भेजा था। सामयिक है इसलिये ये विचार हूबहू (तीन शब्द विलोपित) आपके लिए.
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत