sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
लोढ़ा कमिटी और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को JSCA में पूर्णतः लागू करने करने की मांग कर विरोध का झंडा बुलंद करनेवाले पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह और साथियों के खिलाफ JSCA भी मैदान में कूद गयी है। खास बात ये रही कि JSCA ने अपने ही सदस्य प्रवीण सिंह के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के लिए क्रिकेट-हॉकी की जुगलबंदी का इस्तेमाल किया। प्रेस कांफ्रेंस हॉकी झारखण्ड ने बुलाया था लेकिन चर्चा क्रिकेट की ही होती रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में JSCA, हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारी और झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। सभी ने अमिताभ चौधरी के पक्ष में एक से बढ़कर एक कसीदे गढ़े और परोक्ष-अपरोक्ष रूप से प्रवीण सिंह को अपने निशाने पर लिया। प्रेस वार्ता के दौरान JSCA उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, सचिव पिंटू दा, चैम्बर अध्यक्ष विनय अग्रवाल व हॉकी झारखण्ड के बी एन सिंह भी मौजूद रहे।
टेस्ट मैच से पहले ही फरिया लें प्रवीण सिंह : अजयनाथ शाहदेव
JSCA के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने प्रवीण सिंह को टेस्ट मैच के आयोजन से पहले ही मामला फरिया लेने का चैलेंज दे डाला। अजयनाथ प्रवीण सिंह के उस कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें प्रवीण सिंह ने ज़रूरत पड़ने पर स्टेडियम में घुसकर कब्ज़ा ज़माने की बात कही थी। अजयनाथ ने कहा कि हिम्मत है तो टेस्ट मैच से पहले ही प्रवीण सिंह अपनी ये मंशा पूर्ण कर लें। अजयनाथ ने स्टेडियम का बजट बढ़ाये जाने पर भी JSCA का पक्ष मज़बूती से रखा और कारण गिनाए। अजयनाथ ने प्रवीण सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अध्यक्ष रूपी अंगूर नहीं मिले तो अंगूर खट्टे हो गए।
नहीं आये अन्य खेल संघ के पदाधिकारी
दोपहर में अचानक हॉकी झारखण्ड के एक पदाधिकारी खेल पत्रकारों को जानकारी दी कि PC का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे कई खेल संघ के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। लेकिन अंततः PC में सिर्फ और सिर्फ हॉकी-क्रिकेट के ही लोग बैठे। JSCA से जुड़े विषय पर एक माह के अंदर ये दूसरा वाक्या है जब JSCA के पदाधिकारियों ने JSCA की बात रखने के लिए JSCA से बाहर का रास्ता चुना है। अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों को PC में लाने के लिए JSCA के कर्ता-धर्ताओं ने लाख कोशिश की लेकिन अंततः कोई नहीं पहुंचा।
फिर तेरी कहानी याद आयी...सलमान-ऐश्वर्या-विवेक !
आज के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अनायास ही नब्बे के दशक का चर्चित सलमान-ऐश्वर्या-विवेक ओबेरॉय प्रकरण याद आ गया। PC में JSCA को सलमान, JSCA के पद/पास को ऐश्वर्या और पद/पास की लालसा में लार तापकानेवाले लोगों को विवेक ओबेरॉय के रोल में देखें तो नब्बे की चर्चित प्रेस कॉन्फ्रेंस याद आ जायेगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत