sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
अनुशासित गेंदबाज़ी के बाद बल्लेबाजों के शानदार स्ट्रोकप्ले की बदौलत गत विजेता मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने 6ठी नीलम दीदी T20 प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रांची रेंजर्स को 8 विकेट से हराकर लीग में अपनी जगह सुनिश्चित की। मैन ऑफ़ द मैच राजू पांडेय के 15/3 विकेट की बदौलत मेकॉन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए रांची रेंजर्स को 20 ओवर में मात्र 105 रन पर रोक दिया। रेंजर्स की ओर से वाल्टर टोप्पो ने 25, अमित सिकरीवाल ने नाबाद 18, आशीष ने 16 और अमित ने 14 रन का योगदान दिया। भीष्म, अजय व अनिर्बान ने एक-एक विकेट झटके। नाजिम सिद्दीकी के तेजतर्रार 40, गुलरेज हसन के नाबाद 31 व विजय जेना के 24 रन की बदौलत मेकॉन ने 106 रन का लक्ष्य 10 ओवर में ही पा लिया। रेंजर्स की ओर से संजय व आशीष ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले शुक्रवार की रात हुई बारिश के कारण डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन JSCA के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, JSCA महासचिव देवाशीष चक्रवर्ती व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर पूर्व IPS प्रशांत कुमार कर्ण, अर्चित आनंद, अभिनव आनंद, संजय पांडे, चंचल भट्टाचार्य, जितेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, मो वसीम, मो उज्जैर, पूनम आनंद समेत आयोजन समिति के सभी सदस्यों समेत कई क्रिकेटप्रेमी मौजूद रहे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत