sportsjharkhand.com टीम रांची चाईबासा
सचिन प्रसाद के विस्फोटक शतक के बाद अनूप व रोहित की शानदार गेंदबाजी की बदौलत MCC चाईबासा ने एके जैन नॉक आउट प्रतियोगिता के फाइनल में NMI चाईबासा को 78 रन से हराकर खिताब जीत लिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए MCC ने सचिन के 127, नीरज ने 70 व अनुराग और अमित के 40-40 रन की बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 307 रन का विशाल स्कोर बनाया। सचिन ने 9 छक्के व 10 चौके की मदद से 127 रन ठोके। NMI के लिए योहान ने 2 व धीरज ने 1 विकेट लिए।
308 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए NMI की टीम 9 विकेट खोकर 229 रन ही बना पाई और मैच 78 रन से हार गई। NMI के लिए प्रभात ने 81, मिथिलेश ने 48 व शिव ने 41 रन का योगदान दिया। MCC के लिए अनूप व रोहित ने 3-3 तथा रकीब व अनुराग ने 1-1 विकेट लिए।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत