sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखण्ड की बालिकाओं ने सेमीफाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ को 5-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी। जहाँ उसका मुकाबला हरियाणा से होगा। तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चल रही 7वीं सब जूनियर महिला प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबले में संगीता कुमारी ने दूसरे मिनट में ही शानदार शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलायी। इसके बाद 6ठे एवम 12वें मिनट में दीपिका सोरेंग ने गोल कर टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। वारिश के कारण कुछ देर मैच रुका रहा। उसके बाद 58वें मिनट में प्रमोदनि लकड़ा के शानदार पास को रजनी केरकेट्टा के गोल और 70वें मिनट में व्यूटी डुंगडुंग ने मूव बनाते हुए शानदार गोल दाग टिम को 5-0 से विजयी दिलाई। आज के मैच का बेस्ट खिलाडी का अवार्ड दीपिका सोरेंग को दिया गया। झारखण्ड की यह लगातार छठी जीत है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत